"आँपरेशन वज्र प्रहार" के तहत बू्न्दी पुलिस का लगातार तीसरे दिन अपराधियो पर प्रहार
• बून्दी जिले मे दहशतगर्दी व अपराधिक गतिविधियो के खिलाफ बून्दी पुलिस का दबिश, गिरफ्तारी व तलाशी अभियान ।
• पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा चलाये गये राज्य स्तरीये 3 दिवसीए विशेष अभियान के तहत सक्रिय अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही ।
• लगातार कार्यवाहियो के फलस्वरुप जिले मे पिछले वर्ष की तुलना मे हत्या, चोरी, लूट, नकबजनी,
बलात्कार आदी अपराध मे 9 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
• कुल 118 अपराधियो के ठिकानो पर दी गई दबिश ।
• अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 118 स्थानो पर दबिस देकर कुल 84 सक्रिय अपराधियो को गिरफ्तार किया गया ।
• अभियान मे तीसरे दिन अब तक कुल 367 सक्रिय अपराधियो को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
• बून्दी पुलिस इस ध्येय पर काम कर रही है की या तो "अपराधी अपराध छोड़ दे या बून्दी छोड़ दे"
बून्दी 29 दिसंबर । जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया की मे पुलिस मु्ख्यालय राजस्थान द्वारा चलाये गये राज्य स्थरीय विशेष अभियान के तहत बून्दी जिले मे ऐसे अपराधी जो हथियारो के साथ वारदात करते है, गली मोहल्लो मे भय पैदा करते है, जमीन एवं संपंति के विवादो को निपटाने मे भय का माहोल पैदा करते है, आपराधिक गतिविधिया करते है और आपराधिक गैंग के सदस्य है जो गम्भीर अपराध करते है जिनकी आपराधिक गतिविधियो मे लगाम लगाने के लिए व उन पर सक्त कानुनी कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां के सुपरविजन मे जिले के समस्त वृताधिकारीगण के नेतृत्व मे जिले के समस्त थानाधिकारियो एवं उनकी टीमो द्वारा विगत कुछ समय से तैयारीयो की गयी थी अपराधियो की आसुचना संकलन करने के बाद 29.12.2023 को आँपरेशन वज्रप्रहार के तहत लगातार तीसरे दिन बून्दी पुलिस द्वारा 118 ठिकानो पर एकसाथ दबिश देकर अपराधियो को घेरा तथा अपराधिक ठिकानो की गहन तलाशी ली गई । पुलिस टीमो द्वारा की गई कार्यवाही मे 10 स्थायी / गिरफ्तारी वारन्टी सहित अपराधिक गतिविधियो मे लिप्त रहे कुल 84 को पुछताछ मे लिया जाकर वांछित प्रकरणो व इंसदादी कार्यवाहियो मे कुल 84 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया ।
विशेष अभियान मे 46 पुलिस टीमो मे 152 से ज्यादा पुलिस अधिकारी / जवानो द्वारा दी गई दबिशो के दौरान कुल 84 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार बून्दी पुलिस द्वारा अवांछित/ आपराधिक गतिविधियो मे लिप्त अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान आँपरेशन वज्र प्रहार चलाया गया । अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ के तस्कर, अवैध शराब के तस्कर व अवैध आर्म्स के तस्कर भी पकडे गये ।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा सम्पुर्ण माँनिटरिंग करते हुए पुलिस टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया गया तथा सम्पुर्ण अभियान मे समस्त पुलिस थानो के पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान का उद्धेश्यः- अभियान का उद्देश्य बून्दी शहर में बढ़ते आपराधो पर लगाम लगाकर अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखने अपराध पर लगाम लगाने हेतु अभियान में पुलिस टीमों की कार्रवाई जारी है अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति करना अपराधी के निवास स्थान के क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना गैंग अपराधो पर अंकुश लगाना आर्म्स के प्रयोग पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से पुलिस टीमो द्वारा जिले मे कार्यवाहियो जारी है ।
अभियान मे की गई कार्यवाही के परिणामः-अभियान में की गई कार्यवाही का परिणाम जिले में भारी-भरकम पुलिस जाप्ते के साथ अपराधियों के ठिकाने पर दी गई दबिश के कारण शहर भर के अपराधियों में खौफ पैदा हुआ और इस कार्रवाई के दौरान अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या 84 है जो विभिन्न प्रकरणों एवं इसंदादी कार्यवाही में गिरफ्तार हुए हैं अभियान में पकड़े गए अपराधियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है जिससे और वारदात एवं फरार मुलजिमो की गिरफ्तारी की संभावना है।